तेलंगाना : भाकापा (माओवादी) के 14 सदस्यों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया
हैदराबाद, सोमवार, 03 मार्च 2025। प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) के 14 सदस्यों ने सोमवार को तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के लिए घोषित कल्याणकारी उपायों के बारे में जानने के बाद भाकपा (माओवादी) के 14 सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक बी रोहित राजू के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
इसमें कहा गया है कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा ‘ऑपरेशन चेयुथा’ के माध्यम से आदिवासियों के कल्याण के लिए की शुरू की गई गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद माओवादियों ने आत्मसमर्पण करने और अपने परिवार के सदस्यों के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने का फैसला किया।विज्ञप्ति के मुताबिक, इस साल जनवरी में जिले के चरला में भूमिगत कैडर और आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के परिवार के सदस्यों के लिए आयोजित एक बैठक ‘आत्मीय सम्मेलन’ में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लाभों के बारे में बताया, जिसके परिणामस्वरूप पिछले दो महीनों में कुल 44 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
