उप्र: ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में चार लोगों की मौत, सात घायल
रायबरेली (उप्र), सोमवार, 03 मार्च 2025। जिले की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरस गांव के पास सोमवार को ट्रक (डंपर) और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य सात गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि लालगंज से सवारियां लेकर ऑटोरिक्शा चालक रायबरेली की ओर जा रहा था, लेकिन बरस गांव के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटोरिक्शा के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने बताया कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े और ऑटोरिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत गई।
पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसकी जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी डलमऊ राजितराम गुप्ता अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। मृतकों में लालगंज के महेशखेड़ा निवासी ऑटोरिक्शा चालक रजनीश शर्मा और खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी निवासी निगम (20) शामिल हैं। जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सिन्हा ने बताया कि इस हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार सात अन्य लोग घायल हो गये। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से उन्हें बाद में जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
