सांबा में जंग लगी टैंक रोधी बारूदी सुरंग मिली
सांबा/जम्मू, रविवार, 02 मार्च 2025। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में जंग लगी एक टैंक रोधी बारूदी सुरंग मिली, जिसे बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सीमा चौकी तंवर के निकट कमोर गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान एक ग्रामीण ने शनिवार को इस बारूदी सुरंग को देखा। इसके बाद पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया और नियंत्रित विस्फोट से बारूदी सुरंग को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
