जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य अमृतसर में गिरफ्तार
चंडीगढ़, शनिवार, 01 मार्च 2025। पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के एक सदस्य को अमृतसर से गिरफ्तार किया। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अमृतसर की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ शाखा ने अवैध हथियार तस्करी के एक ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया और जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के एक सदस्य गुरबाज सिंह को गिरफ्तार किया।’’ उन्होंने बताया कि उसके पास से गोला-बारूद सहित .32 बोर की छह पिस्तौल बरामद की गईं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद हथियार मध्यप्रदेश से पंजाब में आपराधिक गतिविधियों में उपयोग करने के लिए तस्करी करके लाए गए थे।’’ यादव ने बताया कि अवैध हथियार के धंधे में संलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
