तृणमूल कांग्रेस ने मतदाता सूची सत्यापन अभियान शुरू किया
कोलकाता, शनिवार, 01 मार्च 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में हेराफेरी करने का आरोप लगाने वाली तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने शनिवार को मतदाता सूची के सत्यापन के लिए घर-घर जाकर अभियान शुरू किया। कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम ने दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके में स्वयं मतदाता सूची सत्यापन अभियान चलाया।
हकीम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा दूसरे राज्यों से फर्जी मतदाताओं को लाकर मतदाता सूची में हेराफेरी करने की कोशिश कर रही है। इसलिए, हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता सूची की समीक्षा करने के लिए घर-घर जा रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी स्थानीय तृणमूल नेता इसी तरह का अभियान चला रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ता अन्य स्थानों पर भी सत्यापन अभियान चला रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अन्य राज्यों के कई व्यक्तियों का पश्चिम बंगाल के वास्तविक मतदाताओं के समान ही मतदाता पहचान पत्र संख्या के तहत पंजीकरण पाया गया है।
पार्टी प्रमुख ने तृणमूल के राज्य सम्मेलन को बृहस्पतिवार को संबोधित करते हुए भाजपा पर दूसरे राज्यों से फर्जी मतदाताओं को जोड़कर ‘‘निर्वाचन आयोग के समर्थन’’ से मतदाता सूची से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया है। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली और महाराष्ट्र में हुए चुनावों में भी इसी तरह की रणनीति अपनाई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची में सुधार के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो उनकी पार्टी निर्वाचन आयोग कार्यालय के सामने धरना देगी। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने हालांकि कहा कि अधिकारी मतदाता सूची को अद्यतन करने का काम राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलओ) की सक्रिय भागीदारी से करते हैं।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
