सिद्धार्थ-कियारा ने दी खुशखबरी, घर में गूंजने वाली है किलकारी
बॉलीवुड के पावर कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सिद्धार्थ कियारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्यूट सी पिक्चर शेयर करते हुए इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट बताया। कपल ने साल 2023 में वैलेंटाइन वीक में राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।
सिद्धार्थ कियारा बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल में से एक हैं दोनों 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे बंधे थे और अब दो साल बाद दोनों की जिंदगी में बड़ी खुशी ने दस्तक दी है। सिद्धार्थ और कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों के हाथ में छोटे बेबी के मोजे रखे हैं। तस्वीर के साथ कपल ने कैप्शन लिखा, 'हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट जल्दी ही आएगा'।
सिद्धार्थ कियारा का ये पोस्ट शेयर करते ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस की तरफ से कमेंट सेक्शन में बधाईयों का तांता लग गया। पोस्ट पर नीना गुप्ता ने कमेंट किया, 'बधाई हो'। रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, 'ओह माय गॉड, बधाई हो, बहुत खुश हूं'। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'ओ।।।बधाई हो'। सामंथा रुथ प्रभु ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, 'ओएमजी'। इनके अलावा राशि खन्ना, गौहर खान, अथिया शेट्टी, मसाबा गुप्ता जैसे सितारों ने भी बधाई दी।
वहीं फैंस भी अपने फेवरेट कपल की जिंदगी में आई इस खुशी से काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपका बच्चा वाकई बहुत खूबसूरत होगा'। एक ने लिखा, 'ओ माय गॉड, सिद्धार्थ कियारा बधाई हो'। एक ने लिखा, 'मेरे फेवरेट कपल को इस गुडन्यूज के लिए बधाई'।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 में राजस्थान में ग्रैंड शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत शेरशाह के सेट पर शुरू हुई, इससे पहले ये लस्ट स्टोरीज के सेट पर मिले थे। लेकिन शेरशाह के बाद दोनों की डेटिंग शुरु हुई और 2021 में फिल्म रिलीज हुई जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। आखिरकार दो साल बाद 2023 में दोनों ने शादी कर ली। इन्होंने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए गए थे।
Similar Post
-
तिहाड़ जेल से अभिनेता राजपाल यादव रिहा
अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर निकलन ...
-
फ्रांस के राष्ट्रपति की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने अपने भारत दौरे के दौरान मु ...
-
सलीम खान अस्पताल में भर्ती, पिता से मिलने पहुंचे सलमान
बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक एवं सलमान खान के पिता सलीम खान को तबीय ...
