ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत, चार मरे छह घायल
चंदौली, शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025। उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। चालक को छोड़ कर सभी हताहत पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के जय मोहनी पोस्ता के समीप बीती रात ट्रक व बोलेरो की आमने-सामने टक्कर होने से पश्चिम बंगाल से रिश्तेदारी में आए दो महिला एवं एक पुरुष के अलावा चंदौली के पालपुर गांव निवासी गाडी चालक की भी मौत हो गई। घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे सोनभद्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार नौगढ़ के पालपुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पश्चिम बंगाल से मुस्लिम समुदाय के कई लोग परिवार सहित आए थे। सभी लोग बीते 22 फरवरी को नौगढ़ के पालपुर गांव पहुंचे थे और 28 फरवरी को सोनभद्र के रेणुकूट से इन लोगों का ट्रेन में रिजर्वेशन था। रात में बोलेरो से 10 लोग ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे। नौगढ़ थाना क्षेत्र के जय मोहनी पोस्ता के समीप सामने से आ रहे ट्रक में बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पालपुर निवासी गाडी चालक इस्तखार अहमद तथा पश्चिम बंगाल निवासी अख्तर, शाहिना, अकीलू निशा, की मौत मौके पर ही हो गई। वही अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के बाद पहुंची सोनभद्र एवं चंदौली की पुलिस कुछ देर के लिए सीमा विवाद में उलझी रही। ट्रक चालक घटना के बाद सोनभद्र के क्षेत्र में पहुंच गया था जबकि घटना नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप हुई थी। हालांकि तत्काल पुलिस द्वारा सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत में आधा दर्जन लोगों का सोनभद्र में इलाज किया जा रहा है। चार लोगों की मौत होने के बाद चंदौली के जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
