भारत और यूरोपीय संघ ने रक्षा कंपनियों की भारत में भागीदारी पर चर्चा की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025। भारत और यूरोपीय संघ ने भारत में रक्षा क्षेत्र की संयुक्त परियोजनाओं और सह उत्पादन के अवसरों तथा यूरोपीय रक्षा कंपनियों की भागीदारी पर चर्चा की है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यूरोपीय आयोग के रक्षा एवं अंतरिक्ष आयुक्त एंड्रियस कुबिलियस के साथ शुक्रवार को यहां बैठक की। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संपर्क और सूचना साझा करने पर बातचीत की। दोनों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों , संसाधनों की संभावनाओं , विशेष रूप से भारत में संयुक्त परियोजनाओं और सह-उत्पादन के अवसरों में यूरोपीय रक्षा कंपनियों की भागीदारी पर भी बात की। उन्होंने यूरोपीय संघ के स्थायी सहयोग और अन्य यूरोपीय विकास परियोजनाओं में भारतीय भागीदारी के तौर-तरीकों पर विचार किया। श्री एंड्रियस कुबिलियस इन दिनों भारत के दौरे पर हैं।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
