यूरोपीय आयोग के आयुक्तों ने हाइड्रोजन बस में की यात्रा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ भारत की यात्रा पर आए यूरोपीय आयोग के आयुक्तों ने आज यहां द्विपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद हाउस तक हाइड्रोजन ईंधन चालित बस से यात्रा की। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच द्विपक्षीय बैठक में शामिल होने के लिए यूरोपीय आयोग के आयुक्तों ने हाइड्रोजन ईंधन सेल प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित बस से हैदराबाद हाउस की यात्रा की। इस बस को टाटा मोटर्स और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के सहयोग से विकसित किया गया है।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष भारत की दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को यहां पहुंची। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हवाई अड्डे पर सुश्री वॉन डेर लेयेन का स्वागत किया। बाद में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने महात्मा के सार्वभौमिक शांति के संदेश को याद करते हुए राज घाट पर जा कर बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कल शाम को ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की थी। यह पहला अवसर है कि जब यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के साथ यूरोपीय आयोग के सभी आयुक्त किसी अन्य देश की यात्रा कर रहे हैं।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
