‘आप’ ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया
चंडीगढ़, बुधवार, 26 फ़रवरी 2025। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर यह घोषणा की। उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। लुधियाना के उद्योगपति संजीव अरोड़ा वर्ष 2022 से राज्यसभा सदस्य हैं। पिछले महीने आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली हुई थी।
गोगी की मृत्यु उनके घर पर लाइसेंसी हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण हुई थी। अरोड़ा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देने के लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। अरोड़ा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ‘लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए मुझ पर विश्वास जताने के लिए ‘आप’ नेतृत्व का आभारी हूं। मैं समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हूं।’
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
