गुजरात विस में आदिवासी छात्रवृत्ति के मुद्दे पर हंगामा, आप एवं कांग्रेस विधायक बाहर निकाले गए
गांधीनगर, मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025। विपक्षी कांग्रेस के तीन आदिवासी विधायकों और आम आदमी पार्टी के एक विधायक को मंगलवार को गुजरात विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया। ये चारों विधायक आदिवासी छात्रों के लिए 10वीं के बाद दी जाने वाली छात्रवृत्ति बंद किए जाने का विरोध करने के लिए आसन के निकट पहुंच गए। प्रश्नकाल के दौरान निष्कासन के बाद, कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा के नेतृत्व में पार्टी के सात अन्य विधायक सदन से बहिर्गमन कर गये । विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के आदेश पर मार्शलों द्वारा निकाले गए विधायकों में आप के चितर वसावा और कांग्रेस के आनंद पटेल, कांति खराड़ी और तुषार चौधरी शामिल हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों ने दिन के शेष समय होने वाली सदन की कार्यवाही के लिए उनके निलंबन की मांग की, लेकिन अध्यक्ष ने निलंबन के बारे में कोई आदेश नहीं दिया।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
