ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक ही परिवार के दो बच्चों सहित चार की मौत
भिंड, मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। परिवार बेटी के ससुराल से एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वावस लौट रहा था। हादसे में 6 वर्ष के बेटे, 9 वर्ष की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की मां और उनकी ताई ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्वालियर के मठियापुरा गांव के रहने वाले गंगा सिंह जाटव अपनी बेटी के घर एक कार्यक्रम में गोहद अनुविभाग के मौ थाना क्षेत्र के झांकरी के पिपाहाड़ा गांव में आए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय पुल के पास ट्रॉली का नाका टूट गया। इससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में गंगा सिंह जाटव के छह वर्ष के बेटे आदित्य और नौ वर्ष की बेटी नंदनी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, बच्चों की मां आशा देवी और उनकी ताई सुनीता जाटव की कल देर रात्रि इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक के पारिवारिक सदस्य बंटी जाटव ने बताया कि अभी दो लोगों की हालत खराब है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि नाहर सिंह, नीतेश और फूल सिंह समेत 5 लोग घायल है। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
