महिलाओं को 2500 रुपये देने के मुद्दे पर आतिशी विधायकों के साथ रेखा गुप्ता से मिलीं
नई दिल्ली, सोमवार, 24 फ़रवरी 2025। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी अपने विधायकों के साथ महिलाओं से किए गए 2500 रुपये महीना देने के मुद्दे पर सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके चैंबर में मिलीं। सुश्री आतिशी ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने महिलाओं को 2500 रुपये महीने देने में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'कैबिनेट की पहली बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा तो टूट गया, हम उम्मीद करते हैं कि आठ मार्च को महिलाओं के खाते में पहली किस्त आ जायेगी।
विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। उसके बाद विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विधायकों के शपथ के बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन स्थगित होते ही सुश्री आतिशी के नेतृत्व में आम आम आदमी पार्टी के सभी विधायक मुख्यमंत्री से मिलने उनके चैंबर में पहुंचे। इस दौरान विधायकों के हाथों में तख्तियां थी, जिस पर लिखा था 2500 रुपये कब आयेंगे।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
