56 वर्ष की हुईं भाग्यश्री
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री भाग्यश्री आज 56 वर्ष की हो गई हैं। 23 फरवरी 1969 को मुंबई में जन्मीं भाग्यश्री ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत वर्ष 1987 में टीवी पर प्रसारित अमोल पालेकर के सीरियल.. कच्ची धूप से की। भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपना करियर वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म ..मैने प्यार किया ..से शुरू किया। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इस बीच भाग्यश्री ने हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली।
शादी के बाद भाग्यश्री की कैद में है बुलबुल, त्यागी, पायल और घर आया मेरा परदेसी जैसी कुछ फिल्में प्रदर्शित हुई, लेकिन सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया। इन फिल्मों की नाकामयाबी के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘हेल्लो गर्ल्स’ के जरिए भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच भाग्यश्री ने भोजपुरी, मराठी और तेलगु फिल्मों में भी अभिनय किया। भाग्यश्री ने वर्ष 2023 में प्रदर्शित फिल्म किसी का भाई किसी का जान में कैमियो किया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
