आतिशी चुनी गईं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
नई दिल्ली, रविवार, 23 फ़रवरी 2025। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को रविवार को यहां आम आदमी पार्टी ‘आप’ के विधायकों की बैठक में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पार्टी के 22 विधायक - जिनमें कालकाजी से विधायक आतिशी भी शामिल हैं - बैठक में शामिल हुए। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा जो तीन दिन का होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने कहा है कि पिछली आप सरकार के कामकाज के खिलाफ लंबित कैग रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी। भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर आप को दिल्ली की सत्ता से बाहर कर दिया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता भी चुनाव हार गए।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
