दिल्ली के वसंत कुंज में नाले में मिला अपराधी का शव
नई दिल्ली, शनिवार, 22 फ़रवरी 2025। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 28 वर्षीय व्यक्ति का शव नाले में मिला, जिसका आपराधिक इतिहास था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नवनीन के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ वसंत विहार पुलिस थाने में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति जंगल क्षेत्र में मृत पड़ा है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि शव का ऊपरी हिस्सा कुसुमपुर पहाड़ी के ई-ब्लॉक स्थित नाले में डूबा हुआ था। पुलिस ने बताया कि नवनीन का आपराधिक इतिहास रहा है और वह शराब और नशे का आदी था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नवनीन के लापता होने के बाद 16 फरवरी को वसंत विहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए गए हैं। अभी तक किसी तरह की गड़बड़ी का सुराग नहीं लगा है। आगे की जांच जारी है।’’
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
