संविदा कर्मियों की होगी भर्ती
बरेली रीजन में रोडवेज के ड्राइवरों की कमी बनी हुई है। इसकी वजह से लंबी दूरी पर भी दो की जगह एक ड्राइवर को भेजा जा रहा है। इस कमी को पूरा करने के लिए 500 ड्राइवरों को भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि रीजन के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो में संविदा चालकों को भर्ती करने के लिए 25 फरवरी को क्षेत्रीय कार्यशाला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। चालकों के आवेदन पत्र 24 फरवरी तक सेटेलाइट स्थित सेवा प्रबंधक कार्यालय में जमा किए जाएंगे। भर्ती के लिए दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, 8 वीं पास होने के बाद 24 साल की उम्र होना अनिवार्य है। दो माह पहले भी परिवहन विभाग ने संविदा चालकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया था, लेकिन उसमें चालक जरूरत के हिसाब से नहीं पहुंचे थे।
Similar Post
-
उप्र में मेधावी स्नातक छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
लखनऊ, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक् ...
-
डीयू ने एनईपी के तहत एक साल के पीजी कार्यक्रम में दाखिले की शुरुआत की
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली ...
-
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी ...
