जम्मू कश्मीर श्रम विभाग सचिव के खिलाफ प्राथमिकी, सात स्थानों पर छापेमारी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 फ़रवरी 2025। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू कश्मीर में श्रम एवं रोजगार विभाग के सचिव कुमार राजीव रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच के सिलसिले में बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में सात स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रंजन ने कथित तौर पर बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है जिसका वह संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने बंदूक लाइसेंस मामलों की जांच के दौरान रंजन की संपत्ति का विश्लेषण करने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर में सिविल सचिवालय में भी छापेमारी की गई जहां उनका कार्यालय स्थित है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
