झारखंड के गिरिडीह जिले में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत
रांची, बुधवार, 19 फ़रवरी 2025। झारखंड के गिरिडीह जिले में कल देर रात दो सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी है जबकि एक घायल है। घायल का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना में जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस पिकेट के पास बाइक और स्कॉर्पियो के टक्कर में दोनों वाहनों में सवार 6 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। दूसरी घटना में गिरिडीह के बगोदर के अटका- मुंडरो रोड स्थित बिहारो के पास बाइक सवार दो लोगों मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का इलाज हजारीबाग के सदर अस्पताल में चल रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कल देर रात मुंडरो से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक अपने घर बिहारो आ रहा थे तभी बाइक बिहारो के समीप असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी। बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए। इनमें से दो युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
