मालीवाल ने नेता प्रतिपक्ष दलित को बनाने का केजरीवाल से किया आग्रह
नई दिल्ली, बुधवार, 19 फ़रवरी 2025। आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विधानसभा में किसी दलित को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया है। सुश्री मालीवाल ने श्री केजरीवाल को आज एक पत्र लिखकर कहा 'आपको याद होगा आपने 2022 में पंजाब चुनाव के दौरान वादा किया था कि जीतने के उपरांत हम एक दलित उपमुख्यमंत्री बनायेंगे लेकिन बहुत दुख की बात है कि तीन साल बाद भी ये वादा पूरा नहीं हुआ।' उन्होंने कहा 'अब जब दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का समय आया है तो मेरा आपसे अनुरोध है कि दिल्ली से पार्टी के दलित समाज से आने वाले एक विधायक को आप दिल्ली का नेता प्रतिपक्ष बनायें।' आप नेता ने कहा कि 'एक दलित विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाना सिर्फ राजनीतिक निर्णय नहीं होगा बल्कि यह हमारे मूल सिद्धातों को निभाने की दिशा में एक मजबूत कदम होगा। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप इस बार अपने वादे पर खरे उतरें और यह साबित करें कि आप सिर्फ बातें ही नहीं बल्कि हकीकत में भी समानता और न्याय की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा 'पंजाब से की गई वादख़िलाफ़ी को दोहराने से बचें और इस ऐतिहासिक फ़ैसले को लें।'
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
