गोवा कार्निवल 28 फरवरी से होगा प्रारंभ
पणजी, मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025। गोवा में प्रति वर्ष धूमधाम से मनाया जाने वाला कार्निवल इस वर्ष 28 फरवरी से शुरु हो रहा है और इस तटीय राज्य में झांकियां एक मार्च से निकाली जाएंगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पर्यटन विभाग ने क्लीवेन मैथ्यू फर्नांडिस को इस साल का ‘किंग मोमो’ घोषित किया है। ‘किंग मोमो’ एक काल्पनिक चरित्र है जिसे पूरे कार्निवल का प्रमुख माना जाता है। दक्षिण गोवा के बेनाउलिम के रहने वाले फर्नांडिस को चार आवेदकों में से चुना गया है। पर्यटन विभाग के निदेशक केदार नाइक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य में वार्षिक कार्निवल महोत्सव 28 फरवरी से चार मार्च तक मनाया जाएगा। नाइक ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पणजी में झांकियों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद दो मार्च को मडगांव (गोवा दक्षिण), तीन मार्च को वास्को (गोवा दक्षिण) और चार मार्च को मापुसा और मोरजिम (दोनों गोवा उत्तर) में झांकियां निकाली जाएंगी।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
