नितिन गडकरी ने सपरिवार किया त्रिवेणी स्नान
महाकुंभनगर, रविवार, 16 फ़रवरी 2025। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सपरिवार त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सनातन परंपराओं की भव्यता को नमन करते हुए कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति की एकता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। यह आयोजन हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। आस्था, अध्यात्म और सनातन परंपराओं के भव्य संगम महाकुंभ में उन्होंने कहा कि 'महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मूर्त रूप देने वाला अवसर है, जहाँ संपूर्ण देश के लोग एक आस्था और संस्कृति में बंधे होते हैं।
गडकरी के तीर्थराज प्रयाग आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका कुंभ कलश प्रदान कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक पुनर्जागरण और जागरण का प्रतीक है, जो पूरे विश्व को सनातन संस्कृति से परिचित कराता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन और पुलिस ने कड़ी मेहनत कर व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया है। हजारों श्रद्धालु सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं और सभी को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ हम सभी के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर है। हम सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं कि यह आयोजन सभी के लिए कल्याणकारी हो।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
