ओम बिरला ने सरोजिनी नायडू की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती पर गुरुवार को श्रद्धांजलि दी। बिरला ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में 'भारत कोकिला' को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्य, पूर्व सदस्य, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रीमती नायडू को श्रद्धांजलि दी। श्रीमती नायडू एक सशक्त वक्ता, प्रसिद्ध कवि एवं प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थीं। तेरह फरवरी, 1879 को हैदराबाद में जन्मी श्रीमती नायडू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और महिलाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया । उन्होंने दिल्ली में लेडी इरविन कॉलेज फॉर वुमेन की भी स्थापना की। स्वतंत्रता के बाद, श्रीमती नायडू यूनाइटेड प्रोविंस (वर्तमान उत्तर प्रदेश) की पहली महिला राज्यपाल बनीं। दो मार्च 1949 को उनका निधन हो गया।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
