मणिपुर के कांगपोकपी में छह एकड़ अफीम की खेती नष्ट की गई
इंफाल, बुधवार, 12 फ़रवरी 2025। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने छह एकड़ में लगायी गयी अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान मंगलवार को न्यू कीथेलमनबी पुलिस थाना क्षेत्र के खोरीपोक और सेहजंग गांवों के बीच एक पहाड़ी श्रृंखला पर चलाया गया। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर सरकार ने 2017 से लेकर अब तक कम से कम 12 जिलों में लगभग 20,000 एकड़ में उगायी गयी अवैध अफीम फसल को नष्ट किया है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
