सैयामी खेर ने पछाड़ दी दिग्गज अभिनेत्रियां, बनीं पहली भारतीय एक्ट्रेस
बॉलीवुड अभिनेत्री पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं, जो दूसरी बार आयरनमैन ट्रायथलॉन में हिस्सा लेंगी। सैयामी खेर अपनी फिटनेस और एंड्यूरेंस स्पोट्र्स के लिए जानी जाती हैं। वह अब आयरनमैन 70.3 जॉनकॉपिंग यूरोपियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह प्रतिष्ठित ट्रायथलॉन जुलाई, 2025 में आयोजित होगी। पिछले साल सैयामी ने इतिहास रचते हुए आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनने का गौरव हासिल किया था।
अब वह दूसरी बार इस कठिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर एक और नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही हैं। अपनी इस उपलब्धि को लेकर उत्साहित सैयामी ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, पिछले साल आयरनमैन 70.3 पूरा करना मेरे जीवन के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक था। इसने मुझे संयम, अनुशासन और मानसिक ताकत का महत्व सिखाया। इस बार मैंने एक और कठिन मार्ग चुना है, क्योंकि मैं खुद को और आगे ले जाना चाहती हूँ। मेरे पास सिर्फ 5 महीने हैं, साथ ही मैं दो फिल्मों की शूटिंग भी कर रही हूं, लेकिन मुझे पता है कि अगर समय का सही उपयोग किया जाए तो 24 घंटे बहुत होते हैं।
मैं उम्मीद करती हूं कि मेरी यह यात्रा लोगों को फिटनेस अपनाने और अपने लक्ष्य की ओर बढऩे के लिए प्रेरित करेगी। आयरनमैन 70.3, जिसे हाफ-आयरनमैन भी कहा जाता है, एक कठिन ट्रायथलॉन है, जिसमें शामिल हैं-1.9 किमी तैराकी, 90 किमी साइकिलिंग और 21.1 किमी दौड़। सैयामी की भागीदारी भारत को एक बार फिर एंड्यूरेंस स्पोट्र्स के वैश्विक मंच पर पहचान दिला रही है। सिर्फ मनोरंजन जगत ही नहीं, बल्कि खेल जगत में भी सैयामी की फिटनेस और मेहनत की सराहना हो रही है। उनकी यह यात्रा न सिर्फ खुद को साबित करने की कहानी है, बल्कि देशभर के युवा खिलाडिय़ों और फिटनेस प्रेमियों के लिए प्रेरणा भी है। सैयामी के फैंस उन्हें इस नई चुनौती के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह फिर से देश का नाम रोशन करेंगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
