उपराष्ट्रपति धनखड़ उदयपुर पहुंचे, महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत
उदयपुर, रविवार, 09 फ़रवरी 2025। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विशेष विमान से रविवार को उदयपुर पहुंचे। धनखड़ का उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, पूर्व मंत्री लाल चंद कटारिया, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, मावली विधायक पुष्कर डांगी, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा, जिला कलेक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व महापौर गोविंद सिंह टांक, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी ने स्वागत किया। धनखड़ यहां से वायु सेना के विशेष हेलीकाप्टर से चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मातृकुंडिया में मंगलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। धनखड़ का मातृकुंडिया में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का कार्यक्रम है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
