पति को नया नाम मिलने पर मुस्करा दीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ भारत में हैं। वह अपने भाई की शादी में हिस्सा लेने भारत पहुंची हैं। प्रियंका जब भी भारत आती हैं, पैप्स निक जोनस को प्यार से कई अलग नामों से बुलाते हैं। अब प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में निक और प्रियंका पैप्स के सामने पोज कर रहे थे। निक जब पोज कर रहे होते हैं, तभी वो निक जोनस को निकू कहकर बुलाते हैं। निक का नाम सुनते ही प्रियंका चोपड़ा की हंसी निकल जाती है। इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है। एक यूजर ने लिखा जीजा जी शर्मा गए। वहीं, एक दूसरे यूजर ने निकवा अभी तक सुपीरियर निक नेम है। वहीं, एक तीसरे यूजर ने लिखा कि इंडियन पैप्स मजेदार हैं। बता दें, निक जोनस जब नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन समारोह में आए थे तो पैप्स उन्हें निकवा कहकर बुला रहे थे।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
