दिल्ली चुनाव : माकपा ने कहा – ‘इंडिया’ गठबंधन में मतभेदों ने भाजपा की जीत का रास्ता साफ किया
तिरुवनंतपुरम, शनिवार, 08 फ़रवरी 2025। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत की ओर बढ़ने के बीच शनिवार को माकपा और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने निराशा व्यक्त की और कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में मतभेदों ने राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का मार्ग प्रशस्त किया। माकपा और आईयूएमएल दोनों ही ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं। माकपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया और उस पर दिल्ली में भाजपा की जीत में मदद करने का आरोप लगाया। हालांकि, आईयूएमएल ने सीधे तौर पर कांग्रेस की आलोचना नहीं की, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी एकजुट होकर चुनाव लड़ते, तो वे भाजपा को सत्ता में आने से सफलतापूर्वक रोक सकते थे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ के संयोजक टी पी रामकृष्णन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रभावी समन्वय के लिए अनुकूल कदम नहीं उठाए।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस की ओर से कोई समर्थन नहीं मिला। अगर पार्टी ने पहल की होती तो गठबंधन अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकता था। लेकिन, देश की सबसे पुरानी पार्टी ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।’’ दिल्ली चुनावों में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता पी के कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि यदि ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी एकजुट होते तो नतीजा ऐसा नहीं होता।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
