केजरीवाल, सिसोदिया चुनाव हारे
नई दिल्ली, शनिवार, 08 फ़रवरी 2025। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज विधानसभा चुनाव हार गये हैं। नयी दिल्ली विधानसभा सीट से श्री केजरीवाल 4089 मतों से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के परवेश वर्मा से चुनाव हार गये। श्री वर्मा को 30088 वोट मिले जबकि श्री केजरीवाल को 25999 वोट पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 4568 मत मिले हैं। सिसोदिया जंगपुरा से 675 वोटों से भाजपा के तरविन्द्र सिंह मारवाह से हार गये। श्री मारवाह को 38859 वोट मिले जबकि श्री सिसोदिया 38184 पर सिमट गये। कांग्रेस के फरहाद सूरी को 7350 वोट मिले हैं। ग्रेटर कैलाश सीट से श्री सौरभ भारद्वाज अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा से 3188 वोटों से चुनाव हार गये हैं। भाजपा की शिखा राय को 49594 वोट पर संतोष करना पड़ा जबकि श्री भारद्वाज को 46406 वोट मिले है। ग्रेटर कैलाश में कांग्रेस के गर्वित सिंघवी को 6711 वोट मिले। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा के अब तक के रुझानों में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने के आसार हैं।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
