जनता का निर्णय सिर माथे : केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 08 फ़रवरी 2025। आम आदमी पार्टी (आप)के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि वह जनता का निर्णय विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं और उनका फैसला सिर माथे है। केजरीवाल ने ''एक्स'' पर एक वीडियो जारी करके कहा, ''आज दिल्ली विधानसभा के नतीजे आये हैं। जनता ने जो निर्णय दिया उसे मैं विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस आशा के साथ लोगों ने भाजपा को बहुमत दिया है वह उन सभी उम्मीदों और आशाओं पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा, ''हमें पिछले 10 साल में जनता ने जो मौका दिया उसमें बहुत सारे काम किये। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में लोगों को राहत पहंचाने का काम किया। जनता ने जो हमें निर्णय दिया उसमें हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेंगे बल्कि हम लोगों के सुख दुख में काम आयेंगे। 'आप' नेता ने कहा, ''हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आये थे। हम राजनीति को जरिया मानते हैं जनता की सेवा करने का। ''आप'' के कार्यकर्ताओं ने बहुत शानदार चुनाव लड़ा इसके लिए सभी को बधाई देता हूं।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
