उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी करने की मंजूरी दी
नई दिल्ली, बुधवार, 05 फ़रवरी 2025। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने बुधवार को मद्रास और तेलंगाना उच्च न्यायालयों के पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में बुधवार को कॉलेजियम की बैठक हुई। कॉलेजियम द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘‘उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पांच फरवरी, 2025 को अपनी बैठक में मद्रास उच्च न्यायालय में मौजूदा समय में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत न्यायमूर्ति वेंकटचारी लक्ष्मीनारायणन और न्यायमूर्ति पेरियासामी वडामलाई को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’ एक अन्य बयान में कहा गया कि कॉलेजियम ने अतिरिक्त न्यायाधीशों – न्यायमूर्ति लक्ष्मी नारायण अलीशेट्टी, न्यायमूर्ति अनिल कुमार जुकांति और न्यायमूर्ति सुजाना कलसिकम – को तेलंगाना उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
