आप प्रमुख केजरीवाल ने मतदान किया, लोगों से दिल्ली के विकास के लिए वोट डालने की अपील की
नई दिल्ली, बुधवार, 05 फ़रवरी 2025। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने बुजुर्ग माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से ‘‘अच्छे स्कूलों, अस्पतालों एवं शहर के विकास’’ के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। नयी दिल्ली सीट से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है।
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, लेकिन वे सुबह से ही मतदान को लेकर बहुत उत्साहित थे।’’ केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटे पुलकित केजरीवाल ने भी वोट डाला। केजरीवाल ने कहा कि उम्मीद है कि लोग ‘‘काम करने वालों’’ को वोट देंगे। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि लोग ‘‘बहुत बुद्धिमान’’ हैं और सही चुनाव करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वे गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी ने प्रचार के दौरान भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए ‘‘गुंडागर्दी’’ का सहारा लेने का आरोप लगाया है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
