‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ ने मंगलुरु और दिल्ली के बीच दैनिक सीधी उड़ान सेवा शुरू की
मंगलुरु (कर्नाटक), रविवार, 02 फ़रवरी 2025। कर्नाटक में हवाई संपर्क सुविधा में सुधार करने के लिए ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ ने मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दैनिक सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। एमआईए के प्रवक्ता की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पहली उड़ान एक फरवरी को सुबह छह बजकर 40 मिनट पर मंगलुरु से रवाना हुई और सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर दिल्ली पहुंची। इसके साथ ही एक उड़ान सुबह छह बजकर 40 मिनट पर दिल्ली से रवाना होकर नौ बजकर 35 मिनट पर मंगलुरु पहुंची। मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयरोड्रोम बचाव एवं अग्निशमन (एआरएफएफ) इकाई ने पहली उड़ान के यहां पहुंचने पर पानी की बौछारों से उसका स्वागत किया। पहली उड़ान से 167 यात्री दिल्ली पहुंचे, जबकि 144 यात्री दिल्ली से मंगलुरु आए।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
