इसरो के पूर्व प्रमुख सोमनाथ का नाम मल्लियूर पुरस्कार के लिये चुना गया
कोट्टायम (केरल), शनिवार, 01 फ़रवरी 2025। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के पूर्व प्रमुख एस. सोमनाथ का नाम संस्कृत विद्वान दिवंगत मल्लियूर शंकरन नंबूथिरी की स्मृति में दिए जाने वाले मल्लियूर शंकर स्मृति पुरस्कार के लिए चुना गया है। शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। साल 2012 में शुरू किया गया यह पुरस्कार सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति और रॉकेट वैज्ञानिक ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दिया गया था। बयान में कहा गया है कि कला, साहित्य, विज्ञान और अध्यात्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया जाता है। सोमनाथ के अलावा, ‘हरिकथा’ प्रतिपादक विशाखा हरि का नाम ‘मल्लियूर गणेश पुरस्कार’ के लिए चुना गया है, जिसमें 25,000 रुपये और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। बयान में कहा गया है कि सोमनाथ को यह पुरस्कार दो फरवरी को यहां आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
