धनखड़ ने किया बापू को नमन
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जनवरी 2025। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावपूर्ण नमन करते हुए कहा कि उनके मूल्य न केवल भारतीयों को बल्कि पूरे विश्व समुदाय को प्रेरित करते हैं। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री धनखड़ ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। धनखड़ ने कहा, ''महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्य तिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि सत्य एवं अंहिसा का बापू का दर्शन हमारे सभ्यतागत मूल्यों से प्रेरित है। इसने न केवल हमारे स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष को दिशा दी बल्कि वैश्विक स्तर मानव गरिमा, आत्म निर्णय और स्वतंत्रता के आंदाेलनों को भी प्रेरित किया है। बापू के स्वदेशी और ग्राम स्वराज के विचार विश्व के समकालीन परिदृश्य में प्रासंगिक बने हुए हैं। उप राष्ट्रपति ने कहा कि बापू की शिक्षायें और सिद्धांत भारत को प्रगति, विकास और सौहार्द की ओर प्रेरित करते रहेंगे।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
