जम्मू-कश्मीर: यूएपीए मामलों के सिलसिले में राजौरी में कई स्थानों पर छापेमारी की गई
राजौरी/जम्मू, मंगलवार, 28 जनवरी 2025। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को नियंत्रण रेखा पार से सक्रिय आतंकवादियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामलों की जांच के तहत सीमावर्ती जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों ने पुलिस की मदद की।
अधिकारियों ने बताया कि शहर के पास टुंडी तरार में इफ्तिखार हुसैन और उसके भाई मोहम्मद परवाज के घरों पर सुबह लगभग नौ बजकर 50 मिनट पर छापेमारी की गई लेकिन एक घंटे से अधिक समय तक चली छापेमारी के दौरान कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि दोनों का एक और भाई मोहम्मद असगर उर्फ ‘बिल्ला’ उर्फ ‘काका’ एक आतंकवादी है, जो नियंत्रण रेखा के पार से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। उन्होंने बताया कि छापेमारी अब भी जारी है। एक दिन पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू में लगभग 24 स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया था।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
