वैष्णो देवी जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 13 लोग घायल
जम्मू, मंगलवार, 28 जनवरी 2025। वैष्णो देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस मंगलवार को नगरोटा में एक खड़े डंपर ट्रक से टकरा गई जिसमें 13 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में तीन बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
