शिअद ने एसजीपीसी चुनावों के लिए ‘फर्जी मतदाताओं’ के पंजीकरण का आरोप लगाया
चंडीगढ़, गुरुवार, 23 जनवरी 2025। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुद्वारा चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के आम चुनावों के लिए ‘‘फर्जी मतदाताओं’’ के पंजीकरण का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल में शिअद के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी और पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा शामिल थे। इन लोगों ने गुरुद्वारा चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सुरिंदर सिंह सरोन से मुलाकात की।
चीमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एसजीपीसी चुनावों के लिए बड़े पैमाने पर ‘‘फर्जी मतदाता’’ पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने दावा किया,‘‘ हजारों फर्जी मतदाता पंजीकृत किए गए हैं।’’ चीमा ने कहा कि मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में ऐसे नाम जोड़े गए हैं जिनमें ‘‘सिंह’’ और ‘‘कौर’’ उपनाम नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मतदाता सूचियां उपलब्ध कराईं हैं जिनमें नामों के बाद ‘सिंह’ और ‘कौर’ (उपनाम) नहीं हैं।’’ चीमा ने कहा कि ऐसी भी शिकायत मिली है कि असली मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूचियों की गहन जांच की मांग की है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
