फिल्म ‘छावा’ से रश्मिका मंदाना का लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म छावा से उनका लुक रिलीज कर दिया गया है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। कुछ दिन पहले फिल्म छावा से विक्की कौशल का संभाजी महाराज के किरदार में कई नए पोस्टर जारी किए गए थे। अब आज रश्मिका मंदाना का महारानी येसूबाई के किरदार में लुक जारी किया गया है।
मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म छावा से रश्मिका का दो पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हर महान राजा के पीछे, एक शक्तिशाली रानी की मजबूती होती है, पेश है महारानी येशूभाई के रोल में रश्मिका मंदाना, स्वराज्य का गर्व। पहली तस्वीर में रश्मिका मंदाना मराठी रीति-रिवाज में पहनी जाने वाली साड़ी और हार-श्रृंगार में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं, दूसरी तस्वीर में रश्मिका को इंटेंस लुक में देखा जा रहा है। 22 जनवरी को फिल्म छावा का ट्रेलर रिलीज होगा। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं और दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
