भाजपा का घोषणापत्र ‘खतरनाक’, सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा बंद कर दी जाएगी: अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जनवरी 2025। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणापत्र को ‘‘देश के लिए खतरनाक’’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी सत्ता में आने पर सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा बंद करने और मोहल्ला क्लीनिक सहित मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं को खत्म करने की योजना बना रही है। केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर घोषणापत्र में अपने ‘‘असली इरादे’’ उजागर करने का आरोप लगाया और मतदाताओं को पार्टी का समर्थन नहीं करने को लेकर आगाह किया।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वे मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं खत्म कर देंगे और दिल्ली में गरीबों के लिए जीना मुश्किल कर देंगे। यह आम आदमी के कल्याण पर सीधा हमला है।’’ केजरीवाल ने लोगों से भाजपा को वोट नहीं देने की अपील करते हुए दावा किया कि पार्टी की नीतियां देश के भविष्य को खतरे में डाल देंगी और दिल्ली के गरीबों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का संकल्प पत्र सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने का खाका है, जो कई लोगों के लिए जीवन रेखा रहे हैं।’’ भाजपा ने अब तक इन आरोपों का जवाब नहीं दिया है।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
