राजस्थान में सर्दी का दौर जारी, कई जगह हल्की बारिश का अनुमान
जयपुर, रविवार, 19 जनवरी 2025। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच अगले हफ्ते कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गंगानगर व करौली में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री, जैसलमेर में 7.9 डिग्री, संगरिया में 8.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.2 डिग्री, पिलानी व कोटा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
