जयपुर पुलिस ने की साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, 15 युवक गिरफ्तार
जयपुर, शनिवार, 18 जनवरी 2025। जयपुर पुलिस ने साइबर अपराध में शामिल गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना करधनी तथा झोटवाड़ा में दो मामले दर्ज कर 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को पकड़ा गया है। पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने शनिवार को बताया कि अभियान ‘साइबर शील्ड’ के तहत जयपुर पुलिस की पांच टीम ने दो थानाक्षेत्रों में यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि एक कॉल सेंटर व सट्टेबाजी ऐप के जरिए लोगों से धोखाधड़ी करने में लिप्त दो गिरोहों के सदस्यों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि झोटवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया वहीं करधनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
