सरकार लोगों की सुरक्षा करने में विफल: केजरीवाल
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जनवरी 2025। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अभिनेता सैफ अली ख़ान पर हुए हमले की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जब सेलिब्रिटी की सुरक्षा नहीं कर पा रही तो वह आम लोगों की सुरक्षा क्या करेगी। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि देश के प्रसिद्ध अभिनेता सैफ अली खान के ऊपर उनके घर में घुस कर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला किया। अभी पता चला है कि उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हम उम्मीद करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी ठीक हों। यह बेहद चिंताजनक बात है कि इतना बड़ा अभिनेता जिसकी सुरक्षा हम नहीं समझते कि कोई ऐसी होगी कि कोई उसके घर की खिड़की से अंदर घुस गया होगा। इतनी ज्यादा सुरक्षित जगह में रहने वाले अभिनेता के घर के अंदर रात के वक्त घुसकर कोई व्यक्ति चाकुओं से हमला कर दे। यह वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार के ऊपर बड़ा प्रश्न खड़ा करती है।
उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि दोनों ही सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं। मुंबई में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। सलमान खान के घर के बाहर शूटआउट हुआ। बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी भी थे। आप नेता ने कहा कि देश के इतने बड़े-बड़े सेलिब्रिटी ही सुरक्षित नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार अगर सेलिब्रिटी को ही सुरक्षा नहीं दे सकती, तो आम आदमी को सुरक्षा क्या ही देगी। गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम फिरौती माँग रहा है और शूटआउट के ऑर्डर दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे जो अपराधी हैं, उनकी सरकारों के अंदर अच्छी पैठ है। वह धड़ल्ले से सब कर रहे हैं। उन्हें कोई डर नहीं है। ऐसा लगता है कि उन्हें ऊपर से संरक्षण प्राप्त है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
