तबाही देखकर बहुत दुख हुआ: लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग पर प्रीति जिंटा ने कहा
नई दिल्ली, रविवार, 12 जनवरी 2025। अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में रहने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि वह सुरक्षित हैं, लेकिन शहर में लगी भीषण आग के कारण हुई तबाही देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, लॉस एंजिलिस काउंटी के मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने पुष्टि की है कि आग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मंगलवार रात लगी आग में 12,000 से अधिक संरचनाएं जलकर राख हो गईं, जिनमें घर, अपार्टमेंट व व्यावसायिक इमारतें शामिल हैं। जिंटा के पति जीन गुडइनफ वित्तीय विश्लेषक हैं और उनके दो बच्चे हैं। अभिनेत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन देखने को मिलेगा।
उन्होंने लिखा, ‘‘आसामन से बर्फ की तरह राख गिर रही है। हमारे आसपास की तबाही देखकर मैं बहुत दुखी हूं। भगवान का शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं।’’ अभिनेत्री ने अग्निशमन विभाग और दमकलकर्मियों के प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जो विस्थापित हुए हैं और इस आग में अपना सबकुछ खो चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा…।’’ अमेरिकी मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, इस सबसे बड़ी आग के लगने का कोई कारण पता नहीं चला है।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
