फर्जी मतदाता पंजीकरण आवेदनों से निर्वाचन आयोग को धोखा देने की कोशिश कर रही भाजपा: आप
नई दिल्ली, शनिवार, 11 जनवरी 2025। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह अपने नेताओं के आवासीय पतों से बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता पंजीकरण आवेदन जमा करके निर्वाचन आयोग को धोखा देने का प्रयास कर रही है। ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि छोटी सी दुकान और बेसमेंट से दर्जनों मतदाता पंजीकरण आवेदन दाखिल किए गए हैं। उन्होंने भाजपा पर अपने नेताओं के आवासीय पतों का उपयोग करके कई नये मतदाता पंजीकरण आवेदन जमा करने का भी आरोप लगाया।
सिंह ने कहा, ‘‘यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की वास्तविकता है। प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी इस तरह से चुनाव जीतने की योजना बनाती है।’’ उन्होंने इस मुद्दे में कथित रूप से शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं के नाम गिनाए। सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा और उसके नेता निर्वाचन आयोग को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। यह भाजपा का चुनावी घोटाला है, जिसे उनके केंद्रीय मंत्री और सांसद अंजाम दे रहे हैं। वे निर्वाचन आयोग की शुचिता को कमजोर कर रहे हैं।’’ दिल्ली में मतदान पांच फरवरी को होना है जबकि परिणाम आठ फरवरी को घोषित होंगे।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
