जानिए मकर संक्रांति पर स्नान व दान के शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में हर त्यौहार का बहुत महत्व है, इतना ही नहीं प्रत्येक वर्ष 12 संक्रांति सेलिब्रेट की जाती है। जिस दिन भी सूर्य राशि अपनी चाल में बदलाव करते है तो, उसे संक्रांति बोला जाता है। इतना ही नहीं जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में जाते है, उसे मकर संक्रांति बोलते है। मकर संक्रांति का पर्व प्रत्येक वर्ष 14 या 15 जनवरी के दिन मनाया जाता है। भारत के कोने कोने में मकर संक्रांति का पर्व लोग अलग अलग तरह से मामना पसंद करते है। कुछ स्थानों पर इस त्यौहार को खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है।
- कब है मकर संक्राति: ज्योतिषाचार्य के अनुसार मकर संक्रांति का त्योहार इस वर्ष 14 जनवरी को सेलिब्रेट किया जा रहा है। संक्राति के दिन स्नान व दान अत्यंत शुभ व लाभकारी कहा जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में स्नान व दान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है व सौभाग्य भी मिलता है। तो चलिए जानते है मकर संक्रांति पर
- स्नान व दान का शुभ मुहूर्त-
- मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2025- मकर संक्रांति पर दान का पुण्य प्रातः सुबह 09 बजकर 03 मिनट से शाम 05 बजकर 46 मिनट तक रहने वाला है। मान्यताएं है कि मकर संक्रांति पर महा पुण्य काल का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 03 मिनट से सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहने वाला है।
- स्नान का शुभ मुहूर्त- मकर संक्रांति पर स्नान का ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 05:27 से सुबह 06:21 तक रहने वाला है।
- मकर संक्रांति पर स्नान व दान के अन्य मुहूर्त कब कब हैं- अभिजित मुहूर्त- 12:09 दोपहर से 12:51 दोपहर, विजय मुहूर्त- 02:15 दोपहर से 02:57 दोपहर, गोधूलि मुहूर्त- 05:43 दोपहर से 06:10 दोपहर, सायाह्न सन्ध्या- 05:46 दोपहर से 07:07 दोपहर, अमृत काल- 07:55 दोपहर से 09:29 दोपहर, मकर संक्रांति पर राहुकाल का समय- मकर संक्रांति पर राहुकाल का समय दोपहर 03 बजकर 08 मिनट से दोपहर 04 बजकर 27 मिनट तक रहने वाला है।
Similar Post
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
-
लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
जम्मू, शनिवार, 04 जुलाई 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामि ...
