दोबारा तीन कृषि कानून को लागू करने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार- केजरीवाल
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जनवरी 2025। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार पिछले दरवाजे से दोबारा तीन कृषि कानून को लागू करने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने एक्स पर कहा 'देशभर के किसानों की जानकारी के लिए मैं बता दूँ कि जो तीन काले क़ानून केंद्र ने तीन साल पहले किसानों के आंदोलन की वजह से वापस लिए थे, उन्हें 'पालिसी' कहकर केंद्र सरकार पिछले दरवाज़े से दोबारा लागू करने की तैयारी कर रही है। इस पालिसी की कॉपी उनके विचार जानने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को भेजी है।'
उन्होंने कहा 'पंजाब में किसान कई दिनों से धरने और अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं। इनकी वही मांगे हैं जो केंद्र सरकार ने तीन साल पहले मान ली थी लेकिन अभी तक लागू नहीं की। भाजपा सरकार अब अपने वादे से मुकर गई। भाजपा सरकार किसानों से बात तक नहीं कर रही। उनसे बात तो करो। हमारे ही देश के किसान हैं। भाजपा को इतना ज़्यादा अहंकार क्यों है कि किसी से बात भी नहीं करते।' आप नेता ने कहा 'पंजाब में जो किसान अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं भगवान उन्हें सलामत रखें लेकिन यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए भाजपा ज़िम्मेदार होगी।'
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
