दिल्ली पुलिस ने 78 किलोग्राम गांजा जब्त किया, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 29 दिसम्बर 2024। दिल्ली पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से लगभग 39.25 लाख रुपये मूल्य का 78 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जब्त किया गया गांजा नए साल के जश्न के लिए राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया जाना था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि दो लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर द्वारका सेक्टर-23 में आएंगे। एक योजना बनाई गई जिसके बाद मोहम्मद अकमल (30) और रोहित कुमार (32) को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उनकी कार से 78 किलोग्राम गांजा मिला।’’ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोग एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे जो आंध्र प्रदेश से मादक पदार्थ लाकर उसे दिल्ली-एनसीआर में नये साल का जश्न मनाने वाले लोगों को देने वाले थे। उन्होंने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के धामपुर का रहने वाला अकमल वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
