पंजाब पुलिस ने दो गिरोहों के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया
चंडीगढ़, रविवार, 29 दिसम्बर 2024। पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गिरोह के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर लक्षित हत्याओं की योजना बनाने का आरोप है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से चार हथियार भी बरामद किये गये हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरन तारन पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गिरोह के पांच साथियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से नौ एमएम की एक ग्लॉक पिस्तौल समेत चार हथियार जब्त किए हैं।’ उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों ने लक्षित हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘तरन तारन क्षेत्र में गिरोह द्वारा हाल ही में की गई हत्या में शामिल शूटर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। यह उनके गिरोह की पहचान करने में एक बड़ी सफलता है।’ उन्होंने कहा कि उनके संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
