राकांपा ने दिल्ली चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
नई दिल्ली, शनिवार, 28 दिसम्बर 2024। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए शनिवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने बादली से मुलायम सिंह को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव के खिलाफ टिकट दिया है। राकांपा ने बुराड़ी से रतन त्यागी, चांदनी चौक से खालिद उर रहमान, बल्ली मारन से मोहम्मद हारुन और ओखला से इमरान सैफी को मैदान में उतारा है। छतरपुर से नरेंद्र तंवर, लक्ष्मी नगर से नमहा, गोकुलपुरी से जगदीश भगत, मंगोलपुरी से खेम चंद, सीमापुरी से राजेश लोहिया और संगम विहार से कमर अहमद को प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले वर्ष फरवरी में होने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने अब तक 47 सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
